वृक्षारोपण से ही सुरक्षित होगा पर्यावरण, एक पौधा-एक अग्रवाल बने जन अभियान: Pawan Khemka

Update: 2026-07-26 14:44 GMT

Bhilwara भीलवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रसेन मांगलिक भवन, आजाद नगर परिसर में एक पौधा-एक अग्रवाल अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं अग्रबंधुओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं उनके समुचित पालन-पोषण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया, ताकि भविष्य में यह परिसर हरियाली से आच्छादित होकर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक केंद्र बन सके। इस अवसर पर ट्रस्टी पवन खेमका, रवि नरेडी, प्रहलाद बंसल तथा पूर्व ट्रस्टी गोविंद एवं ललित विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं मांगलिक भवन कार्यकारिणी के रमेश गर्ग, सुनील क्याल, पवन नाथानी, अभिषेक नाथानी, नीलेश, सावरिया, आशीष, कृष्णकांत और विनय पंसारी सहित अनेक अग्रबंधुओं ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया। ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खेमका ने कहा कि एक पौधा-एक अग्रवाल अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक जन-अभियान है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी समाजजनों से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी का विश्वास व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News