जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा के बीच जुबानी जंग से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सीएम सलाहकार ने वसुंधरा राजे के ट्वीट पर पलटवार किया है। पूर्व सीएम राजे ने प्रदेश में बिजली संकट पर गहलोत सरकार को घेरा था। वसुंधरा राजे के इस ट्वीट पर सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने तंज कसते हुए

लिखा- आप फोन उठाते रहिए, सत्ता से बाहर होने पर कम से कम आप फोन उठा तो लेती हैं। आपका सत्ता से बाहर रहना जनहित में है।
सोर्स-hindustan



Tags: