Pali: 5 साल से रिलेशनशिप में रहकर लड़की-लड़की शादी करने के लिए थाने में की अपील

Update: 2024-06-17 06:56 GMT
Paliपाली: राजस्थान के पाली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की को दूसरी लड़की से प्यार हो गया। दोनों लंबे समय से एक दूसरे प्यार करती हैं। दोनों ने अब शादी करने का प्लान बनाया लेकिन परिवार और समाज से डर रही हैं। डर के मारे वे रविवार 16 जून को जैतपुर POLICE थाने पहुंच गईं। वहां थानेदार को बोलीं कि वे दोनों आपस में प्रेम करती हैं। 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। थानेदार साहब प्लीज शादी करवा दो। यह सुनकर थानेदार भी हैरान रह गए। उन्होंने दोनों लड़कियों को समझाया। उनके परिवार वालों को भी सूचना दी लेकिन लड़कियां अपनी जिद पर अड़ी रहीं।
पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां एक ही गांव की रहने वाली है और पड़ोसी हैं। एक की उम्र 20 वर्ष है जबकि दूसरी की उम्र 25 वर्ष है। दोनों में दोस्ती है। पांच साल की दोस्ती अब प्यार में बदल गई। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। दोनों लड़कियों ने जैतपुर थाना प्रभारी से साफ कहा कि शादी करवा दो नहीं तो वे मर जाएंगी। यह सुनकर थाना प्रभारी भी हैरान रह गए। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। समाज के गणमान्य लोगों को भी समझाने के लिए बुलाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद लड़कियों ने किसी की की बात नहीं मानी। वे इसी जिद पर अड़ी रहीं कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती।
सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ी हैं, दोनों बकरियां चराती है
हैरान करने वाली बात यह भी है कि दोनों लड़कियां सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। दोनों बकरियां चराती हैं। रविवार सुबह 10 बजे परिवार वालों को बिना बताए वे सीधे Jaitpur पुलिस थाने पहुंच गईं। यह अजीब मामला सामने आने के बाद पुलिस, परिवार वाले और क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। समझाइश के सारे प्रयास फेल होने के बाद रविवार शाम को दोनों लड़कियों को पाली के सखी केंद्र में भेजा गया। वहां पर भी उनकी काउंसलिंग की जा रही है। सखी
CENTER
की अधीक्षक देवी बामनिया का कहना है कि दो युवतियों के समलैंगिक होने का पाली जिले का यह पहला मामला है। दोनों बालिग हैं। दोनों से बातचीत की जा रही है।
घर वाले हैरान, आखिर ऐसा कैसे हो गया
दोनों लड़कियों के घर वाले आपस में पड़ोसी हैं। दोनों परिवार यह जानकर हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। दो लड़कियां जो ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं हैं। देश और दुनिया के बारे ज्यादा नहीं जानती। सिर्फ पांचवीं तक पढ़ी हैं और उन्हें कानून की ज्यादा जानकारी भी नहीं होगी। दोनों के बीच आखिर यह रिश्ता बन कैसे गया। यह तो सब जानते हैं कि दोनों लड़कियां एक दूजे की दोस्त हैं। साथ में मवेशियां चराती हैं लेकिन दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते ने सबको हैरान कर दिया।
समझाइश फेल रही तो सखी सेंटर भेजा
SHOका कहना है कि परिवार वालों ने दोनों लड़कियों से कहा कि ऐसे सबके सामने समलैंगिक रिश्ते की बातें होगी तो समाज में बदनामी होगी। एक परिवार चलाने के लिए और वंश को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की शादी को समाज कभी स्वीकार नहीं करता है। परिवार वालों के खूब समझाने पर भी लड़कियां टस से मस नहीं हुई। दोनों लड़कियों ने अपने परिवार वालों के साथ घर जाने से भी इनकार कर दिया। ऐसे में दोनों को सखी सेंटर भेजा गया है।
Tags:    

Similar News

-->