इटावा क्षेत्र में सरसों की कटाई शुरू

मावठ के कारण उत्पादन प्रभावित

Update: 2024-02-22 07:32 GMT

कोटा: इटावा क्षेत्र में सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है। क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि इस बार बीच में मावठ होने से फसल प्रभावित हुई है। इस कारण सरसों का उत्पादन भी कम ही रहेगा।

सरसों का पौधा लगभग 4 से 5 फीट होने के बाद फरवरी में इसकी कटाई शुरू हो जाती है। किसानों ने इस बार लहुसन और सरसों की अधिक बुवाई की थी। अक्टूबर अंत में फसल की बुवाई की थी। उसके बाद पानी पिलाई के बाद किसानों ने फसल काटना शुरू कर दिया है। मंडियों में सरसों का भाव भी 4450 से 5100 रुपए प्रति बोरी चल रहा है। जिससे किसान मायूस है।

Tags:    

Similar News