Bhilwara, भीलवाड़ा । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने नई नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए भीलवाड़ा के मोहम्मद इरफान शेख को प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी है। शेख की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ज्ञात रहे कि मोहम्मद इरफान शेख इससे पूर्व भी भाजपा के विभिन्न संगठनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शेख को लगातार शुभकामनाएं और मुबारकबाद मिल रही हैं। समर्थकों ने इसे भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।