सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने अधिक मास में किए धार्मिक एवं सेवा कार्य

Update: 2026-06-02 13:51 GMT

Bhilwara: अधिक मास के पावन अवसर पर सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा धार्मिक एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल की महिलाओं ने सुबह 10 बजे देवरिया बालाजी गौशाला पहुंचकर गायों को चारा एवं बाटा खिलाकर गौसेवा की। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने देवरिया बालाजी मंदिर में दर्शन कर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रेखा बांगड़ एवं सचिव सुनीता लाहोटी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंडल की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। शाम के समय सुभाष नगर राधा कृष्ण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने भजन गायिका के साथ भक्तिमय भजनों का आनंद लिया। इस दौरान भगवान को ठंडाई एवं पेड़े का भोग अर्पित किया गया तथा मंदिर परिसर में दीपदान भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और सेवा भावना का वातावरण बना रहा। मंडल की सभी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से सफल एवं यादगार बना दिया।

Tags:    

Similar News