भरतपुर में दूसरी बार न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री, कांप रही रातें, 25 तक राहत नहीं

भरतपुर हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर भरतपुर की रात को कंपा दिया

Update: 2023-01-19 11:09 GMT
भरतपुर। भरतपुर हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर भरतपुर की रात को कंपा दिया। बुधवार रात तापमान माइनस 0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस हफ्ते ऐसा दूसरी बार हुआ है। ऐसा पिछले तीन साल के बाद हुआ है। रात की कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर 25 तक रहेगा। क्योंकि इस बीच बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले हफ्ते बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
केंद्रीय मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को भरतपुर समेत उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम अच्छा रहने की संभावना जताई है. राज्य के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश से जहां रबी फसलों को फायदा होगा, वहीं ओलावृष्टि से फसल खराब होने का भी खतरा है। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि इसके बाद कड़ाके की ठंड का असर कम होने लगेगा। इधर, दिन भर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की वृद्धि के साथ 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आद्रता 80 फीसदी रिकॉर्ड की गई।
मौसम विज्ञानी आरके सिंह के मुताबिक, 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (मौसम प्रणाली) सक्रिय होगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इस मौसम प्रणाली का असर मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। यहां अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस सिस्टम का असर 25 जनवरी तक रहेगा। 26 जनवरी से उत्तर भारत में मौसम साफ होने लगेगा।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->