प्रेम विवाह के पांच साल बाद विवाहिता फंदे से लटकी मिली ,पुलिस कर रही जांच

Update: 2024-04-12 14:32 GMT
अमरोहा:  रजबपुर प्रेम विवाह करने के पांच साल बाद विवाहित सलमा (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी रही है।
 मृतका सलमा मूलरूप से खानपुर की रहने वाली थी। पढ़ाई के दौरान नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमनाखास निवासी आसिफ से दोस्ती हो गई थी। पांच साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। वर्तमान में आसिफ सैलून चलाने के साथ बर्फ बेचने का काम करता है।
मृतका सलमा के मायके वाले वर्तमान में बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर के गांव सैदपुर में रहते हैं। शादी के बाद से ही आसिफ और सलमा अपने परिजनों से अलग दूसरे मकान में रहते थे। सलमा पर दो बेटी भी हैं। बृहस्पतिवार को आसिफ अपनी पत्नी सलमा के साथ ईद के मौके पर सैदपुर गए थे।
रात में दोनों घर वापस लौट आए। शुक्रवार की सुबह आसिफ बर्फ बेचने के लिए घर से बाहर चला गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी सलमा और दोनों बेटी थीं। तभी सलमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोग आसिफ के घर के आगे से निकले तो उन्होंने बच्चों के रोने की आवाज सुनी।
ग्रामीणों ने भीतर जाकर देखा तो बरामदे में सलमा का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही सलमा के मायके वाले भी आ गए। आसिफ भी घर पर पहुंच गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
Tags:    

Similar News