गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी जयपुर पर महाश्रमदान अभियान सम्पन्न

Update: 2023-06-16 13:51 GMT

जयपुर। गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी पर सुबह 8 से 10 बजे तक श्रमदान अभियान चलाया गया। शक्तिपीठ के परिव्राजक भाई बहनों, कार्यकर्ताओं के साथ साथ राज प्रान्त जोन प्रभारी श्री ओमप्रकाश जी अग्रवाल, उपजोंन समन्वयक श्री सुशील कुमार शर्मा, जिला समन्वयक श्री संतोष जी गुप्ता, शक्तिपीठ व्यवस्थापक श्री सोहनलाल जी शर्मा, सहा व्यवस्थापक श्री मनीशंकरजी चौधरी ने भी भाग लिया।

इसके पश्चात एक गोष्टि सम्पन्न हुई जिसमें राज जोन प्रभारी श्री ओमप्रकाश जी अग्रवाल, उपजोंन समन्वयक श्री सुशील कुमार शर्मा, जिला समन्वयक श्री संतोषजी गुप्ता शक्तिपीठ व्यवस्थापक श्री सोहनलाल जी शर्मा, सहा व्यवस्थापक श्री मणिशंकर जी चौधरी ने भाग लिया। गोष्टी मे पिछले निम्न निर्णयों के क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं शक्तिपीठ टीम को बधाई दी गयी।

—प्रत्येक रविवार को पंचकुंडीय यज्ञ शुरू कर दिया गया है।

—बाल संस्कार शाला शुरू कर दी गयी है।

—प्रत्येक माह महाश्रमदान का अभियान चालू कर दिया गया है।

आगे के लिये निम्न निर्णय लिए गये।

—प्रत्येक माह की 15 तारीख को महाश्रमदान अभियान जारी रखा जाएगा।

—प्रत्येक शनिवार को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान चलाया जाएगा।

—आगामी पुष्कर जोनल संगोष्टी से पूर्व 24 गाँवो में ग्रामतीर्थ यात्रा का क्रम चलाया जाएगा जो 5 दिन का होगा।

—एक आदर्श गाँव का शीघ्र ही चयन किया जाएगा व वहाँ गतिविधियाँ चलायी जाएंगी।

—वृक्षारोपण के लिये शीघ्र ही स्थान चयनित किये जाएंगे।

—प्रत्येक रविवार को सामूहिक जप शक्तिपीठ पर होगा।

—शक्तिपीठ पर 9 दिवसीय, 40 दिवसीय साधना कार्यक्रम संकल्प कराने का क्रम भी शुरू किया जाएगा।

Tags:    

Similar News