Madhopur माधोपुर: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बलरिया के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुन मौके पर उपस्थित अधिकारियों को परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान और उन्हें अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जॉब कार्ड बनवाने, जल जीवन मिशन के तहत किए गए नल कनेक्शनों में पानी नहीं आने, सड़क निर्माण करवाने, कब्जा सुपुर्द करवाने, खुले कुएं को ढकवाने, मनरेगा में काम दिलवाने, भूमि का आबादी भूमि में रूपांतरण करवाने सहित कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए। कलक्टर ने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर कर शेष के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग भगवान सहाय मीणा को निर्देश दिए कि उनकी टीम के साथ एरिया विजिट कर 16 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति की जाए।
रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, उपनिदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मीना आर्य सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags: