Jodhpur: बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर हुए पति-पत्नी

दुर्घटना में बोलेरो सवार पति-पत्नी घायल हो गए

Update: 2024-06-18 07:24 GMT

जोधपुर:  जोधपुर जैसलमेर रोड पर देचू थाना क्षेत्र में Khandoli Toll Plaza के पास सड़क हादसा हो गया. यहां आज दोपहर जोधपुर से खेनियासरिया की ओर जा रही एक बोलेरो कैम्पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सेतरावा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार खियासरिया निवासी श्रवण सिंह और उनकी पत्नी चंपा देवी, श्रवण सिंह जोधपुर से अपने गांव खियासरिया जा रहे थे। गांव से 5 किमी पहले बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई।

अचानक हुए इस हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. सेतरावा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सेतरावा लाया गया। यहां से उसे जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Tags:    

Similar News

-->