Jhalawar: घर में तेंदुआ घुसने से मची अफरा-तफरी

Update: 2025-07-09 08:38 GMT
Jhalawar झालावाड़: झालावाड़ जिले के बूढ़ मंडावर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ भटकते हुए गांव में घुस आया और एक किसान के घर के कमरे में जा घुसा। तेंदुए के घर में घुसते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश की, लेकिन डार्ट सफल नहीं हुआ। इसके बावजूद टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। गनीमत रही कि तेंदुए के गांव में घुसने से किसी को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी जंगली जानवरों के मूवमेंट की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इस बार तेंदुआ सीधे घर में घुस गया, जिससे सभी डर गए।
Tags:    

Similar News