रात्रि चौपाल के दौरान डॉ. गावंडे स्वयं उपस्थित रहकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे, उनकी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों को प्रशासन तक अपनी बात सीधे पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे स्थानीय स्तर की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जा सके। यह पहल प्रशासन की "जनसुनवाई और समाधान" की नीति को ग्रामीण स्तर तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में रात्रि चौपाल में भाग लें और अपने क्षेत्र की समस्याएं, सुझाव तथा आवश्यक जानकारी अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि समुचित समाधान सुनिश्चित हो सके।