Jalore: मुख्य सचेतक ने महावीर जीव दया गौशाला का किया अवलोकन

Update: 2025-02-23 12:33 GMT
Jalore जालोर। महावीर जीव दया गौशाला में दानदाताओं का अभिनन्दन समारोह रविवार को गौशाला परिसर, औद्योगिक क्षेत्र जालोर में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गौशाला पहुँचकर दानदाताओं से भेंट कर गौशाला में सहयोग को प्रशंसनीय बताते हुए हरसंभव सहयोग की बात कही। उन्होंने गौशाला का अवलोकन करते हुए विभिन्न जानकारी भी प्राप्त की।
गौशाला ट्रस्टी एवं ओसवाल सिंह सभा द्वारा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का बहुमान भी किया गया।
इस अवसर पर धन्नाराज पुरोहित, भूपेन्द्र देवासी, राजकुमार सिंह भण्डारी, रमेशचन्द भण्डारी, कालूराज मेहता, दिनेश चौधरी, महेन्द्र मुणोत, गौतम जैन, गिरधरसिंह सोढ़ा, अनिल जैन, नाथू सोलंकी, अम्बिका प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News