Jaipur: प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकसित एवं अग्रणी राजस्थान का निर्माण —संसदीय कार्य मंत्री
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को पाली जिले की पंचायत समिति रोहट के वीजा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकसित एवं राजस्थान का निर्माण करना है। इस दिशा में राज्य सरकार ने एक वर्ष में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।राइजिंग राजस्थान समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी
श्री पटेल ने कहा प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास को समर्पित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट होने वाली है। इस समिट से पूर्व सभी विभागों एवं जिलों में इन्वेस्टर मीट में लगभग 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक एमओयू साइन हो चुके है। इस आयोजन से प्रदेश भर में निवेश के अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ है, जो राजस्थान के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
कृषि एवं किसान कल्याण—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 8 हजार रुपए की गई और राज्य सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 125 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है।
युवाओं को रोजगार देने के कृत संकल्प प्रदेश सरकार—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार युवाओं रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है। इस दिशा में पांच वर्ष में 10 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही इस वर्ष 1 लाख एवं 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्षों बाद ड्राइवर एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया का संपूर्ण कैलेंडर भी जारी किया गया है।
श्री पटेल ने कहा जल जीवन मिशन के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य केंद्र, सैटलाइट एवं जिला अस्पताल बनाए गए है। साथ ही मार्च 2025 तक चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर लगभग 52000 कार्मिकों के नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।