Jaipur: जल संसाधन मंत्री के निर्देश पर अजमेर के जाटली गांव को मिली पेयजल सुविधा की सौगात
Jaipur जयपुर । अजमेर जिले के पीएचईडी डिवीजन किशनगढ़ द्वारा जाटली गांव में जलापूर्ति सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने, पाइपों की जॉइंटिंग, परीक्षण एवं चालू करने का कार्य किया जाएगा।
यह स्वीकृति जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के विशेष निर्देश पर जारी की गई है, जिस पर कुल राशि 29.73 लाख खर्च की जाएगी।
परियोजना की स्वीकृति से गांव के सैकड़ों परिवारों को अब नियमित एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उन्हें वर्षों पुरानी जल समस्या से निजात मिलेगी।
मंत्री श्री रावत ने बताया कि कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने की योजना है, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।