Jaipur: पांच थानों में निरीक्षकों के तबादले, जयपुर पुलिस में बदलाव

"जयपुर पुलिस में फेरबदल"

Update: 2026-05-05 06:49 GMT

जयपुर: पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में प्रशासनिक आधार पर फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पांच थानों में पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार महेश चंद गुर्जर को थानाधिकारी जवाहर नगर (जयपुर पूर्व) से स्थानांतरित कर थानाधिकारी जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व) में नियुक्त किया गया है। वहीं सरला यादव को सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय चौमूं (जयपुर पश्चिम) से स्थानांतरित कर थानाधिकारी जवाहर नगर (जयपुर पूर्व) का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में मोहन लाल वर्मा को विशेष अपराध एवं साइबर थाना जयपुर से स्थानांतरित कर थानाधिकारी बजाज नगर (जयपुर पूर्व) में पदस्थ किया गया है। वहीं पूनम चौधरी को बजाज नगर थाने से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर भेजा गया है। इसके अलावा आशुतोष कुमार को थानाधिकारी जवाहर सर्किल से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर में लगाया गया है।

Tags:    

Similar News