Jaipur: देवनानी ने अस्पताल पहुंचकर गृह राज्य मंत्री बेढम के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को एस.एम.एस अस्पताल पहुँचकर वहां ईलाज करवा रहे गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री देवनानी ने श्री बेढम की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कामना की।