Jaipur जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राजभवन में पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अहिल्याबाई होल्कर पर प्रकाशित पुस्तक भी भेंट स्वरूप प्रदान की।
राज्यपाल श्री बागडे से विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।