Jaipur: आंगनबाड़ी केन्द्र बनें बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव: देवनानी

Update: 2025-08-01 07:29 GMT
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकन बढ़ाएं, बच्चों को उच्च गुणवत्ता का पोषाहार दें और जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की रिपोर्ट समय पर भेजे ताकि उनकी मरम्मत की जा सके। श्री देवनानी ने कम नामांकन पर नाराजगी जातते हुए कहा कि अधिकारी फील्ड़ में जाएं ताकि प्रत्येक पात्र बालक-बालिकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र से जोड़ा जा सकें।
विधानसभा अध्यक्ष ने गुरूवार को अजमेर सर्किट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक लेकर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार, नामांकन, गणवेश, निरीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण किया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार, पढ़ाई एवं नामांकन बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाए।
Tags:    

Similar News