Jaipur: JCB वर्कशॉप पर लगी भीषण आग

Update: 2025-12-30 02:55 GMT
Jaipur जयपुर : जयपुर शहर के पास स्थित भांकरोटा में एक बार फिर भीषण आग लगी है। अजमेर रोड स्थित जेसीबी के वर्कशॉप में यह आग लगी है। इस वर्कशॉप में केमिकल के कई ड्रम रखे थे। जिनमें हजारों लीटर केमिकल भरा था। केमिकल में आग लगने की वजह से आग ने तत्काल विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तीन किलोमीटर दूर तक नजर आई। आग की लपटें देखकर लोग सहम गए। देर शाम को जब वर्कशॉप में आग लगी तब उस वर्कशॉप में करीब 80 अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ज्यादातर कर्मचारियों अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। आग लगने के तुरंत बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।
सिविल डिफेंस के वोलियंटर्स ने 12 कर्मचारियों को वर्कशॉप से रेस्क्यू किया। इस वर्कशॉप में सैकड़ों की संख्या में फर्नीचर, टायर, डॉक्यूमेंट, ग्रीस, तेल और करीब पांच हजार लीटर केमिकल जलकर राख हो गया।चूंकि वर्कशॉप में बड़ी मात्रा में केमिकल था। ऐसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुंए के गुबार देखकर लोग डर गए। सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शहर के अलग अलग फायर स्टेशन से करीब 15 दमकलों ने कई फेरे लगाए। आग को काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा। जिस वर्कशॉप में आग लगी। उसके ठीक पास में एक स्कूल है और अन्य कंपनियों के ऑफिस हैं। पास ही में तीन पेट्रोल पंप भी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई
Tags:    

Similar News