निकट सोनाई मांझी गांव में बैठी घायल महिला, ग्रामीणों ने देखकर कंबल ओढ़ाया, चाय पिलाई
पाली। पाली शहर से कुछ किलोमीटर दूर सोनाई मांझी गांव में बुधवार देर रात एक घायल महिला सड़क पर मिली। गुरुवार सुबह लोगों ने महिला को देखा। महिला की मदद करते हुए गांव वालों ने उसे चाय दी तो किसी ने ओढ़ने के लिए कंबल दिया। ग्रामीण राजसिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है. सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि महिला काफी घबराई हुई थी। वह अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाई। सुनीता भी लिखकर अपना नाम बताया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने महिला को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। महिला को यहां किसने छोड़ा इसकी जांच शुरू की।