राजस्थान: कोटपूतली के गोपालपुरा गांव के पूर्व सरपंच ने थाने में घुसकर एएसआई के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने एएसआई का कॉलर पकड़ लिया और गालियां भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला बानसूर थाने का हैं। यहां गोपालपुरा गांव के पूर्व सरपंच धर्मपाल गुर्जर ने थाने में घुसकर एसआई जगदीश प्रसाद मीणा के साथ बुरा व्यवहार किया। पूर्व सरपंच ने एएसआई का कालर पकड़ कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गालियां भी दी। एएसआई मीणा ने थाने में आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
बानसूर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि पूर्व सरपंच धर्मपाल रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में आरोपी धर्मपाल ने एक केस में पैरवी करने के लिए एसआई के साथ सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभद्रता की थी।


Tags: