Jaipur जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि शाहपुरा कस्बा (जयपुर) में यातायात जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही इस कस्बे में बाईपास बनाने की संभाव्यता की जांच करवाएगी।
शून्य काल के दौरान सदन के सदस्य श्री मनीष यादव द्वारा ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाए गए प्रश्न पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि इस समस्या के निदान के लिए सभी उचित मापदंडों के अनुसार राज्य सरकार जल्द ही शाहपुरा के बाहर से बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर बनाएगी।