Dholpur धौलपुर : धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय शिक्षक महेश वर्मा की मौत हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब वे स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Tags: