Dungarpur जिले में जल स्रोतों की सफाई व पेयजल संरचनाओं का निरीक्षण

Update: 2025-06-13 12:45 GMT
Dungarpur डूंगरपुर । वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वच्छता व निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले में पादरडी, बड़ी, सागवाड़ा फलातेड ग्राम पंचायत में स्थित कुओं, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई करवाई गई। साथ ही, इन स्रोतों से पेयजल की आवक के मार्गों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया ताकि जल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो एवं डूंगरपुर में स्थित पेयजल वितरण के लिए निर्मित जल टंकियों का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने जल टंकियों की स्वच्छता, क्षमता और संचालन व्यवस्था की समीक्षा कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल स्रोतों की सफाई एवं निरीक्षण का यह प्रयास जल की गुणवत्ता बनाए रखने एवं आगामी मानसून सत्र मे आमजन को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। इसमें आकस्मिक कार्य एवं आपातकालीन कार्यों संख्या 14 है ।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सांवरलाल आबसरा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) अनिल वर्मा, सहायक अभियंता मूलचंद रोत सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी ने जल स्रोतों की सफाई कार्य में भागीदारी निभाई।
Tags:    

Similar News