खाटू श्यामजी मंदिर में भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई आज अहम बैठक, SDM और DSP सस्पेंड
राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर भगदड़ मामले में गहलोत सरकार का एक्शन जारी है।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर भगदड़ मामले में गहलोत सरकार का एक्शन जारी है। सरकार ने देर रात दांतारामगढ़ एसडीएम राजेश मीना और रींगस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इससे पहले सरकार ने खाटू श्याम थाना प्रभारी रिया चौधरी को सस्पेंड कर दिया था। जिसके विरोध में सीकर में जाट समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद राज्य राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। भगदड़ मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर अहम बैठक लेंगे। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पर्यटन विभाग, मेला प्राधिकरण और देवस्थान विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में विभिन्न धार्मिक मेलों में भीड़भाड़ प्रबंधन और आवश्यक सुधारों पर चर्चा होगी।