दुनिया के सबसे बड़े घंटे की कास्टिंग शुरू: 1300 डिग्री तापमान पर की जाएगी कास्टिंग

Update: 2023-05-12 07:56 GMT

कोटा न्यूज: चंबल रिवर फ्रंट पर बन रहे दुनिया के सबसे बड़े घंटे की ढलाई शुरू हाे गई है। इन दिनाें विशाल सांचे पर लगाए 60-60 टन के बाॅक्स खाेले जा रहे हैं। 20 दिन में यह काम हाेने के बाद कास्टिंग शुरू हाेगी। तीन प्रक्रिया में केवल 3.30 घंटे में कास्टिंग पूरी करनी हाेगी।

इसमें भी कास्टिंग की अंतिम प्रक्रिया ताे 1300 डिग्री तापमान में महज 15 मिनट में करनी हाेगी। तब घंटा तैयार ताे हाे जाएगा, लेकिन इसे ठंडा हाेने में करीब 1 महीना लगेगा। इसके बाद ही पेडल स्टैंड पर लटकाया जाएगा। इसके लिए भूरिया डाेल गणेश मंदिर के पास आरसीसी का पेडल स्टैंड बन चुका है। पूरा बनने में दाे महीने और लगने की संभावना है। जबकि, मई के अंतिम या जून के पहले सप्ताह में रिवर फ्रंट का उद्धाटन हाेना है।

घंटे बनवा रहे इंजीनियर देवेंद्र आर्य आयरनमैन के नाम से जाने जाते हैं। उन्हाेंने बताया कि घंटा बनाने के लिए केमिकलयुक्त मटेरियल काे 950 डिग्री तापमान पर गर्म करके थर्मिट रिएक्शन करवाया जाएगा। इसके लिए फ्रांस से मटेरियल मंगवाकर गुजरात में विशेष भट्टियां बनवाई गई। रिएक्शन करवाते समय तापमान 1 मिनट के लिए 3000 डिग्री तक ले जाना पड़ेगा। उसके बाद कम करके 1300 डिग्री पर लगाया जाएगा तब कास्टिंग की जाएगी। अंत में 100 डिग्री पर 15 मिनट प्राेसेस किया जाएगा। जरा भी चूक हुई ताे घंटा क्रेक हाे सकता है।

Tags:    

Similar News