जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी को ये बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है। 2015 के अंदर ईडी के जाॅइट डायरेक्टर थे या जो आईओ थे आईपीएस अधिकारी उन्होंने सोनिया गांधी के बारे में राहुल गांधी के बारे में केस क्लोज कर दिया था। उसके बाद में क्या कारण रहे होंगे। सीएम ने कहा कि 2015 की बात बता रहा हूं। जब क्लोज हो चुका, उसके बाद में केस को फिर से खोला गया है। टारगेट करके। इस प्रकार की हरकत की गई है। उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। देशभर में लोगों में आक्रोश है। क्योंकि कानून का राज सब चाहते हैं। कानून सब के लिए बराबर है। लेकिन टारगेट बनाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचे है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का पूरे देश के अंदर 8 साल से यही तमाशा हो रहा है। वो तमाशा बर्दास्त करते करते लोग दुखी हो गए है।

सीएम अशोक गहलोत रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। सीएम गहलोत को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में गहलोत को करीब 4 घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। सीएम गहलोत ने कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है। कांग्रेस डरेगी नहीं। झुकेगी नहीं। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी और आरएसएस के लोग जहां भी बैठे हैं। भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को भाजपा और आरएसस से भी पूछताछ करनी चाहिए।

सोर्स-newsdaily

Tags: