Bundi बूंदी । कुंवारती कृषि उपज मंडी में की जा रही समर्थन मूल्य पर फसल खरीद व्यवस्था का शुक्रवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफसीआई और मंडी अधिकारियों को खरीद से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि मंडी में छाया और पानी के उचित प्रबंध रहे और खरीद के लिए पंजीकरण की व्यवस्था सुचारू रहंे। उन्होंने निर्देश दिए कि एफसीआई द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों पर स्टाफ की संख्या में बढोत्तरी की जाए। साथ ही एफसीआई के अधिकारियों को प्रतिदिन खरीद क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला रसद अधिकारी शिवजी राम जाट, मंडी सचिव क्रांति कुमार मीणा, प्रबंधक गुण नियंत्रण चक्रधर पांडे, किस्म निरीक्षक त्रिलोक नागर एवं बाबूलाल कुशवाह मौजूद रहे।
Tags: