बाइक सवार बदमाशों ने विदा हो रही दुल्हन के गले से तोड़ ली सोने की चेन

बाइक पर दो बदमाश आये थे

Update: 2024-03-09 06:43 GMT

अलवर: खैरथल थाने में दुल्हन के गले से सोने की चेन तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। दुल्हन जब विदा होकर गाड़ी में बैठ रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और दुल्हन के गले से सोने की चैन तोड़कर भाग गए। इसके बाद जब दुल्हन विदा होकर जा रही थी, तब एक बार फिर बदमाश आए और 2-3 किलोमीटर तक उनकी गाड़ी का पीछा किया। जिसके बाद दुल्हा-दुल्हन वापस घर लौट आए और घरवालों को इसके बारे में बताया। घरवालों ने पीछा किया तो दोनों बदमाशों को पहचान लिया। जिसके बाद नामजद मामला दर्ज किया गया है।

खैरथल थाना क्षेत्र के गांव मातोर निवासी शेरसिंह पुत्र सूरजभान मेघवाल ने मामला दर्ज कराया कि 6 मार्च 2024 को उसकी बेटी मोनिका का विवाह दिन में सम्पन्न हुआ था। वह रात 7 बजे अपनी बेटी और जवाई को विदा करने के लिए अपने घर के बाहर कार में बिठा रहा था। इसी दौरान अचानक गांव के ही रिंकू पुत्र सुन्दर लाल और सुनील पुत्र ओमी मेघवाल बाइक पर उसके घर के बाहर आए और उसकी पुत्री मोनिका के गले में पहनी हुई सोने की चैन को सुनील ने जबरन गले से खींच लिया और मौके से भाग गए। अचानक हुई इस घटना में सभी लोग हड़बड़ा गए। रात के समय को देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी को विदा कर दिया। इसके बाद भी आरोपी लोग उसकी बेटी के पहने हुए और गहने को लूटने की नीयत से दोबारा बाइक से उनका करीब 2-3 किलोमीटर तक पीछा किया। जिस पर उसकी बेटी घबरा गई और गाड़ी को वापस घर की तरफ मोड़ लिया।

Tags:    

Similar News