RUIDP पंचम चरण से बदलेगी भीलवाड़ा की तस्वीर, 147.50 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन
Bhilwara, भीलवाड़ा । राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के तहत भीलवाड़ा शहर के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित आरयूआईडीपी संवाद कार्यशाला में भीलवाड़ा एवं गुलाबपुरा में प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों से सुझाव लिए गए। परियोजना के माध्यम से शहर में सीवरेज, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन सहित आधुनिक शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर भीलवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि पंचम चरण के अंतर्गत भीलवाड़ा में 147.50 करोड़ रुपये तथा गुलाबपुरा में लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न आधारभूत विकास कार्य प्रस्तावित हैं। विश्व बैंक एवं एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 9,500 करोड़ रुपये है, जिससे प्रदेश के 84 नगरीय निकायों की करीब 1.25 करोड़ आबादी को लाभ मिलेगा।
आरयूआईडीपी अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का आधार समन्वित शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन है। पंचम चरण में भीलवाड़ा सहित प्रदेश के 64 शहरों में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। वहीं जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर सहित सात प्रमुख शहरों में आधुनिक शहरी गतिशीलता (न्तइंद डवइपसपजल) समाधान विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा 56 शहरों में 701 करोड़ रुपये की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे तथा विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास के कार्य भी किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए रीको एवं उद्योग विभाग के सहयोग से 870 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना में जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विरासत संरक्षण तथा सस्टेनेबिलिटी के 7त् के सिद्धांत त्मजीपदाए त्मकनबमए त्मनेमए त्मबलबसमए त्मचंपतए त्मनिेमए त्मजीपदा को विशेष प्राथमिकता दी गई है, ताकि शहरों का विकास पर्यावरण संरक्षण के साथ किया जा सके। कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों का समुचित अध्ययन कर भीलवाड़ा के लिए एक समावेशी, आधुनिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी, सांसद प्रतिनिधि, एडीएम (सिटी) प्रतिभा, राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना, जोधपुर के अति मुख्य अभियंता संजय माथुर, नगर निगम आयुक्त हेमाराम, जनप्रतिनिधि राकेश पाठक, बाबूलाल जाजू, संजय राठी, केदार जागेटिया, सत्यनारायण गुगड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।