Barmer: अगले 4 से 5 दिनों में प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ेगा: मौसम विभाग
"इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है"
बारमेर: राजस्थान में मौसम गर्म होने लगा है। राज्य में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों में प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है।
राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 से 5 डिग्री अधिक बना हुआ है। अधिकांश शहरों में पारा 35 डिग्री से ऊपर है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अन्ता में 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।
राज्य के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। राज्य के अधिकांश शहरों में आर्द्रता का स्तर 10 से 35 प्रतिशत के बीच रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।
जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गंगानगर में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह जालोर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया।