Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । विश्व नशा मुक्त दिवस के उपलक्ष्य में जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव यादव के नेतृत्व में नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत अनूपगढ़ अग्रवाल धर्मशाला में जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत नाटक एवं शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के खतरों से आगाह करना और उन्हें नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाना था।
कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से श्री विक्रम ज्याणी, लक्ष्या ज्याणी और सहीराम द्वारा प्रेरणात्मक संदेश के साथ प्रस्तुत नाटक से हुई। नाटक में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई, जो नशे की गिरफ्त में आने के बाद बर्बादी के कगार पर पहुंच गया। नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार को निगलता है।
कार्यक्रम में प्रेरक वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने जीवन के लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सहीराम, लक्ष्य ज्याणी और विक्रम ज्याणी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई और कहा कि अगर एक युवा नशे से दूर रहता है, तो एक पूरा परिवार बच जाता है। जिम्मेदार युवा ही मजबूत भारत की नींव हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Tags: