Alwar: सुचारु पेयजल व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर जिला कलेक्टर के निर्देश

Update: 2025-04-19 13:19 GMT
Alwar अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने जलदाय विभाग की टीम के साथ आज अलसुबह फील्ड में रहकर धरातल पर पेयजल सप्लाई व्यवस्था का जायजा लेकर आमजन से फीडबैक लिया।
उपखण्ड अधिकारी अलवर श्री यशार्थ शेखर ने शहर के अल्कापुरी, शिवाजी पार्क, बनर्जी का बाग आदि स्थानों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेकर जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जिन नई बोरिंग में विद्युत कनेक्शन हो गए हैं अपने तुरंत चालू कराए तथा ऐसे बोरिंग जिनमें विद्युत कनेक्शन नहीं हुए हैं तथा डिमांड ड्राफ्ट जमा हो गई है उन बोरिंग में आज ही विद्युत कनेक्शन कराए।
इसी प्रकार जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों ने जलदाय विभाग की टीम के साथ अपने -अपने क्षेत्र के कई वार्डों में घर -घर जाकर आमजन से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक लिया। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सुचारु पेयजल आपूर्ति हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग रखे। टेलएंड में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने हेतु फिल्ड स्टाफ निरंतर निगरानी रखे।पाइपलाइन लीकेज कि सूचना मिलते ही तुरंत दुरुस्त करावे। पानी कि मोटर आदि उपकरण ख़राब होने पर तुरंत दुरुस्त करावे। पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में टेंकर्स से से आपूर्ति कराई जावे। पेयजल आपूर्ति से जुडी आमजन कि समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका त्वरित निदान करने के प्रयास करें तथा राइजिंग लाइन से अवैध नहीं रहे, यदि कोई मिले तो उन्हें तुरंत हटवाना सुनिश्चित करावें। उन्होंने मौके पर आमजन कि परिवेदनाओं को सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला इसकी निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने विगत दिनों औचक निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा भी लिया था।
आमजन पेयजल समस्या के संबंध में दर्ज करा सकते हैं शिकायत
जिला कलक्टर ने जिले में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आमजन की परियोजनाओं के निस्तारण के जिला प्रशासन द्वारा ‘अलवर वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल‘ लॉन्च किया है जिस पर आमजन पेयजल संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। साथ ही शहर की पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 108 में वॉर रूम स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष नम्बर 0144-2338000 पर भी आमजन पेयजल संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल एवं वार रूम में प्राप्त शिकायतों पर तुरन्त संज्ञान लेकर पेयजल शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जा रहा है
Tags:    

Similar News