Ajmer अजमेर । जिला कलक्टर श्री लोक बंधु द्वारा रविवार देर रात्रि को नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान एवं अधिकारियों के दल के साथ जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न आश्रय स्थलों का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से वहां रह रहे व्यक्ति संतुष्ट नजर आए। उनके द्वारा इन व्यवस्थाओं की सराहना भी की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आश्रय स्थलों में रुके हुए व्यक्तियों के लिए समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल प्रवाह क्षेत्र में भी अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को सुरक्षित जल निकासी सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश प्रदान किए।