Ajmer: आरएएस-2024 उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन हेतु आवेदन शुरू

आरपीएससी ने उत्तर पुस्तिका निरीक्षण की तिथि घोषित की

Update: 2026-06-23 05:40 GMT

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2024 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर 6 जुलाई से मिलेगा।

आयोग सचिव ने बताया कि , जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन में जाकर आरएएस एग्जाम 2024 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा।

उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 10 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 12 सितंबर 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। 12 सितंबर 2026 की रात 12:00 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

Tags:    

Similar News