घर से कॉलेज जा रही नाबालिग का हुआ अपहरण

पिता ने युवक पर लगाया आरोप

Update: 2024-03-20 08:30 GMT

अजमेर: घर से कॉलेज जाने के लिए निकली स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि एक युवक उसे किडनैप कर ले गया। उसे तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले। बिजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजयनगर निवासी पिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी कॉलेज जाने के लिए सुबह घर से निकली। वहां से उसे एक लड़का अगवा कर ले गया। जानकारी मिलने पर बेटी को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आरोपी बेटी के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र सिंह को सौंपी है।

आंतेड में मिली लापता बालिका

इसी प्रकार गत दिनों अजमेर में घर से लापता बालिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला। वैशाली नगर निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चारण ने बताया कि बालिका आंतेड़ में मिली और पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Tags:    

Similar News