Raipur और माण्डलगढ़ में बजरी के अवैध परिवहन में लिप्त 9 वाहन जब्त किए

Update: 2025-02-17 08:26 GMT
Raipur जयपुर । खान विभाग की भीलवाड़ा और बिजौलिया टीमों ने सोमवार तड़के अवैध बजरी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 9 वाहन जब्त कर संबंधित पुलिस थानों को सुपुर्द कर दिया।
एसएमई श्री काबरा ने बताया कि विभाग की टीम ने बड़लियास में तीन ट्रेक्टर और एक ट्रेलर जब्त कर बड़लियास थाने में सुपुर्द किया गया। इसी तरह से बजरी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 1 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर बागौर पुलिस थाने के सुपुर्द की गई। भीलवाड़ा एमई टीम द्वारा ही 1 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर रायपुर थाने के सुपुर्द की गई। भीलवाड़ा के अधीक्षण अभियंता श्री ओपी काबरा के निर्देशन में एमई भीलवाड़ा श्री महेश शर्मा और एमई बिजौलिया श्री प्रवीण अग्रवाल की टीमों ने सुबह तड़के औचक चैकिंग के दौरान इन वाहनों को जब्त किया।
श्री काबरा ने बताया कि एमई बिजौलिया श्री प्रवीण अग्रवाल ने नेतृत्व में फोरमेन श्री गिरिराज मीणा की टीम ने माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र में तीन ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर माण्डलगढ़ थाने की सुपुर्द की गई।
श्री काबरा ने बताया कि क्षेत्र के सभी खनिज अभियंताओं और सहायक खनिज अभियंताओं को अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए औचक निरीक्षण व रात्रिकालीन गश्त करने के निर्देशित दिए हैं।
 
Tags:    

Similar News