Punjab.पंजाब: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को AAP सरकार और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को 'भारत रत्न' देने की मांग वाला प्रस्ताव पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस ने सोमवार को बजट सत्र के आखिरी दिन एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें केंद्र सरकार से सिफारिश की गई थी कि वह स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह के बेमिसाल बलिदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करे।
Tags: