Punjab पंजाब : बठिंडा के गांव महमा सरकारी के एक किसान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह (50) के तौर पर हुई है। गुरसाहिब सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है।
बताया जा रहा है कि गुरसाहिब सिंह ने लोन ले रखा था और उसे चुकाने के लिए और लोन लेना चाह रहा था। मृतक गुरसाहिब सिंह के पिता मेजर सिंह के बयान पर नेहियावाला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपियों ने गुरसाहिब सिंह को कर्ज चुकाने के लिए नया लोन दिलाने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों ने उसे लोन नहीं दिलवाया इससे परेशान होकर गुरसाहिब सिंह ने खुद को गोली मार ली।