Punjab पंजाब : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कट्टरपंथी प्रचारक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपनी नज़रबंदी को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंहन्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने सिंह को अपनी याचिका के साथ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय जाने को कहा और उच्च न्यायालय से छह सप्ताह के भीतर उनकी याचिका पर निर्णय लेने को कहा।'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं।सुनवाई के दौरान, अमृतपाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने दलील दी कि उनके मुवक्किल दो साल से ज़्यादा समय से नज़रबंदी में हैं और यह पूरी नज़रबंदी एक प्राथमिकी पर आधारित है जिसमें आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है।शीर्ष अदालत ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा कि वह अमृतपाल की याचिका पर विचार नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की स्वतंत्रता दे रही है।राजू ने कहा कि उच्च न्यायालय को आठ सप्ताह का समय दिया जा सकता है, लेकिन शीर्ष अदालत ने कहा कि वह जेल में बंद सांसद की याचिका पर फैसला लेने के लिए केवल छह सप्ताह का समय देगी।
रासुका केंद्र और राज्यों को व्यक्तियों को हिरासत में लेने का अधिकार देता है ताकि उन्हें "भारत की रक्षा के लिए हानिकारक" तरीके से कार्य करने से रोका जा सके। अमृतपाल ने 2024 का लोकसभा चुनाव तरनतारन जिले के खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा और कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 मतों से हराया। मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के नाम से खुद को पेश करने वाले अमृतपाल को एक महीने से अधिक समय तक चली तलाशी के बाद 23 अप्रैल, 2023 को पंजाब के मोगा के रोडे गाँव से गिरफ्तार किया गया था।खालिस्तान समर्थक 18 मार्च, 2023 को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था, उसने अपना वाहन और हुलिया बदल लिया था।पंजाब पुलिस ने 23 फरवरी, 2023 को अजनाला की घटना के बाद यह कार्रवाई शुरू की थी। इस घटना में अमृतपाल और उनके समर्थक, जिनमें से कुछ तलवारें और बंदूकें लहरा रहे थे, बैरिकेड तोड़कर अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित एक पुलिस थाने में घुस गए और अपने एक सहयोगी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ गए।उन पर और उनके साथियों पर विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और लोक सेवकों के वैध कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।