Punjab पंजाब: थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने सूचना के आधार पर कश्मीर नगर चौक के पास एक नशा तस्कर को 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर की पहचान ताजपुर रोड स्थित शीतल कॉलोनी निवासी अंकेश कुमार के रूप में हुई है। 24 वर्षीय आरोपी तस्कर मोटरसाइकिल पर ऑन डिमांड चिट्टा बेचता है। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी मोटरसाइकिल पर कश्मीर नगर चौक की तरफ आ रहा था, जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का पहला मामला दर्ज किया गया है।
जबकि आरोपी करीब 4 महीने से मोटरसाइकिल पर ऑन डिमांड चिट्टा बेच रहा था। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी पहले चिट्टा का सेवन करता था लेकिन मेडिकल उपचार के बाद उसने चिट्टा पीना छोड़ दिया था, लेकिन जल्द अमीर बनने के चक्कर में वह घूम-घूम कर ऑन डिमांड चिट्टा बेचने लगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।