Punjab पंजाब: आज सुबह तलवाड़ा रोड पर अड्डा झीर दा खूह के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार भूसे से लदे ट्राले से टकरा गई, जिसमें सूरज पुत्र विजय कुमार निवासी मकान नंबर 307 सेक्टर नंबर 3 तलवाड़ा की मौत हो गई।
इस दौरान उसके दो अन्य साथी मनीष कुमार पुत्र रलदू राम निवासी मेन मार्केट तलवाड़ा और रमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी मकान नंबर 1279 तलवाड़ा घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।