Punjab पंजाब: पंजाब में चल रहे बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में अलग-अलग पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके तहत जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने नहरों, चोया (छोटी नदियां), नदियों, तालाबों और पानी से भरे गड्ढों के पास जाने, नहाने और मवेशियों को पानी पिलाने या उन्हें नहलाने पर पाबंदी लगा दी है। डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के कारण इन जल स्रोतों में पानी बहुत तेजी से बह रहा है और इनका जलस्तर काफी बढ़ गया है।
गर्मी के मौसम में लोग खासकर बच्चे अक्सर नहरों, चोया, नदियों और तालाबों में नहाने या मवेशियों को पानी पिलाने के लिए चले जाते हैं, जिससे किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि गांवों के सरपंच चौकीदारों के जरिए अनाउंसमेंट करवाकर इन जल स्रोतों के पास चौकसी बढ़ाएं और ठीकरी पहरे लगवाएं, ताकि लोग इन इलाकों की तरफ न जाएं और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
Tags: