Punjab पंजाब: पंजाब के गुरदासपुर जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 16 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव समराए के पास हुआ, जहां एक थार गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर होने से जोरदार धमाका हुआ और बुलेट में आग लग गई। इस भीषण हादसे में गांव समराए निवासी सुखमनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेजर सिंह का बेटा सुखमनप्रीत सिंह 11वीं कक्षा का छात्र था और हाल ही में उसने प्रथम श्रेणी में 10वीं कक्षा पास की थी।
वह पी.टी.ई. की क्लास लेने अमृतसर जाता था। घटना के संबंध में सुखमनप्रीत के चाचा जसविंदर सिंह और गांव समराए के सरपंच शरणजीत सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह गांव समराए से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर गांव बल्ल कलां में अपने रिश्तेदारों के पास अमृतसर की तरफ जा रहा था। जब वह गांव सोहियां के बस स्टैंड के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक थार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में सुखमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिवार काफी दुखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags: