Punjab पंजाब: स्कूल में पढ़ाते समय एक अध्यापक की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सरकारी ईटीटी अध्यापक की स्कूल में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के बबेहाली निवासी ईटीटी अध्यापक बलविंदर सिंह (54 वर्षीय) नजदीकी गांव हयात नगर में ईटीटी अध्यापक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, पिछले शुक्रवार को जब वह अपने विभाग के आदेशानुसार स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त थे, तो बलविंदर सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।
बलविंदर सिंह का कल शाम गुरदासपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ईटीटी अध्यापक संघ के अलावा अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है। इन अध्यापक नेताओं का कहना है कि बलविंदर सिंह विभाग और समाज के प्रति बेहद वफादार अध्यापक थे और वह शिक्षा विभाग के नियमों के तहत विशेष रूचि लेकर अपने स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा की रोशनी देने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।