Punjab पंजाब: झारखंड से नशा सप्लाई करने आए तस्कर को सीआईए-2 पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद कर साहनेवाल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इंचार्ज इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान झारखंड निवासी विपन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को सूचना के आधार पर गांव कनेच के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब वह नशा सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। आरोपी ने लुधियाना में किसे नशा पहुंचाना था, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।