Punjab :ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस बैग खोलकर पुलिस के होश उड़ गए

Update: 2025-02-28 05:14 GMT
Punjab पंजाब: जीआरपी चौकी प्रभारी पलविंदर सिंह के नेतृत्व में पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान चौकी पुलिस ने मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक लावारिस बैग से 5 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद की।आपको बता दें कि स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी और जीआरपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पठानकोट के अंतर्गत चेक पोस्टों और थानों की टीमें वाहनों में चोरी और अन्य अपराधों को रोकने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला रही हैं।
थाना सदर के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि डॉ. अंबेडकर नगर से माता वैष्णो देवी कटड़ा जा रही मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (नंबर 12919) जब पठानकोट कैंट जीआरपी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रुकी तो यात्रियों के सामान की जांच की गई। जीआरपी एंटी सेबोटेज टीम को बुलाकर बैग की जांच की गई तो उसमें से 5 पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद हुईं।
Tags:    

Similar News