Punjab पंजाब: विधानसभा हलका नौशहरा पन्नू के गांव के मौजूदा सरपंच गुरप्रीत सिंह पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 6-7 राउंड फायरिंग कर हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सरपंच अपने घर के बगल में स्थित एक घर के बाहर खड़े थे, तभी कल सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया|
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि दूसरे ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डी राजिंदर सिंह मिन्हास और डीएसपी कवलप्रीत सिंह पट्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं|